- 325 Posts
- 29 Comments
अरबों की अकूत संपत्ति के मालिक काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कब और कहां से यह सब हासिल किया इसको लेकर उनपर सवाल उठाए जा रहे हैं। सेलिब्रेटी नेटवर्थ नाम की वेबसाइट के मुताबिक रॉबर्ट के पास 2.1 अरब डॉलर (11 हजार करोड़ रुपए) की अकूत संपत्ति है। यह अकूत संपत्ति उन्होंने प्रियंका गांधी से शादी के बाद हासिल की है।
इसका अर्थ यह माना जा सकता है कि उन्होंने इस संपत्ति को हासिल करने में कहीं न कहीं देश की शीर्ष राजनीतिज्ञ सोनिया गांधी के रुतबे का इस्तेमाल किया होगा। वर्ष 1991 में रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गाधी की मुलाकात दिल्ली में एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। बाद में दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और आखिरकार दोनों ने 18 फरवरी, 1997 को शादी कर ली। इसके बाद उनकी संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी होती आ रही है।
हालांकि उन्होंने कई बार इस बात को कहा है कि वह कभी प्रियंका गांधी या सोनिया गांधी के कामों में कोई हस्तक्षेप नहीं करते हैं। उनका ध्यान केवल अपने बिजनेस पर है। उनकी आर्टेक्स के नाम से एक कंपनी है जो ज्वैलरी एक्सपोर्ट में जाना माना नाम है, वह इसको ही आगे बढ़ाने की चाह रखते हैं।
Tag- Robert Vadra, congress, Sonia Gandhi, Priyanka Gandhi, Robert Vadra’s Net Worth, arvind kejriwal/सोनिया गाधी, रॉबर्ट वाड्रा, सोनिया गाधी के दामाद रॉबर्ट, प्रियंका गांधी,काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाधी
Read Comments