Menu
blogid : 2479 postid : 1038

तेल मंत्रालय में फेरबदल कॉरपोरेट ‘खेल’?

Hindi News and Blogs
Hindi News and Blogs
  • 325 Posts
  • 29 Comments

माना जाता है कि खुद जयपाल रेड्डी भी इस फैसले से खुश नहीं हैं. विपक्ष ने भी इस फैसले पर सरकार की आलोचना की है और कई सवाल उठाए हैं.

हालांकि सरकार का कहना है कि मंत्रालय में फेरबदल प्रधानमंत्री की मर्ज़ी अनुसार होता है.

भाजपा के नेता वेंकैया नायडू ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ”एक औद्योगिक ग्रुप ने प्रधानमंत्री पर दबाव बनाया क्योंकि वो एक ग्रुप के हित में काम नहीं कर रहे थे. सरकार पर यह आरोप लग रहा है. सरकार और कांग्रेस को लोगों को जबाव देना चाहिए.”

अरविंद केजरीवाल की ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ ने तो उनके मंत्रालय बदले जाने पर सरकार पर निशाना साधा और कहा, ”जयपाल रेड्डी बहुत ईमानदार मंत्री माने जाते हैं. उन्हें हटा दिया गया…सरकार शायद यह संदेश देना चाहती है कि जो जितना भ्रष्टाचार करेगा, उसकी उतनी ही तरक्की होगी. और अगर ईमानदारी से चलोगे तो तुम्हारी खैर नहीं है.”


बिग बी को सर्वश्रेष्ठ टीवी होस्ट अवॉर्ड


महानायक अमिताभ बच्चन को गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के लिए सर्वश्रेष्ठ टीवी होस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बिग बी ने ट्वीट किया है, यह कैसे हुआ। यह कलर्स चैनल द्वारा आयोजित पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड के जरिये मिला। मुझे वोट करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। अमिताभ बच्चन ने पहली बार छोटे पर्दे पर उतरते हुए 2000 में केबीसी को होस्ट किया। इस समय सोनी चैनल पर केबीसी का छठा सीजन चल रहा है। तीसरे सीजन में इस कार्यक्रम को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। इससे पहले बिग बी इंडियन टेली अवॉर्ड, बिग टीवी अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं।

इस बीच जानकारी मिली है कि अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा केबीसी-6 में हिस्सा लेने वाले हैं। दोनों कलाकार गेम शो में जीती गई राशि सलमान खान के धर्मार्थ संगठन बीइंग ह्यूंमन को दान कर देंगे।


गुजरात में चुनाव काग्रेस नहीं, सीबीआई लड़ रही है- नरेंद्र मोदी


गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस कल्चर पर सीधा निशाना लगाया। उन्होंने कांग्रेस पर लोभ लालच देकर दूसरी सरकारों को गिराने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस पर बीस वर्षो तक संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेसी सरकार पर धारा 356 का दुरुपयोग कर इसका उपयोग गैर कांग्रेसी सरकारों के खिलाफ करने का भी आरोप लगाया। मोदी ने साफ किया कि गुजरात में उनके खिलाफ कांग्रेस नहीं बल्कि सीबीआई लड़ रही है।

मोदी ने मंडी की रैली में कहा कि कांग्रेस कल्चर पर उन्हें अफसोस होता है। अपने नेताओं को बचाने के लिए वह हर स्तर तक जा सकता है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार में आरोपों में घिरे मंत्री वीरभद्र सिंह से पहले इस्तीफा लिया और इसके बाद उन्हें राज्य की कमान सौंप दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी हद तक गिर सकती है।

मोदी ने हिमाचल की जनता को कांग्रेस से डरने और उसे जड़ से उखाड़ फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार उसका शिष्टाचार बन गया है। यही वजह है कि उससे डरना चाहिए। क्योंकि यदि भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाया गया तो देश कहीं का नहीं रहेगा। गैर कांग्रेसी सरकारों को गिरवाना और उनके विकास कार्यो में रोड़े अटकाना कांग्रेस का चलन बन चुका है। लिहाजा एक बार फिर से कांग्रेस का आकलन किया जाना चाहिए।

मोदी ने मंडी की जनता से बार बार सरकारें बदलने के प्रयोग से तिलांजलि देने की अपील की है। अपनी इस रैली में उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मौनमोहन सिंह के नाम से पुकाराते हुए उनपर चुटकी भी ली। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बार बार सरकारें बदलने से राज्य विकास की राह पर नहीं चल सकता है। क्योंकि बदलाव के बाद दो तीन वर्ष यूं ही चले जाते हैं। उन्होंने लोगों से राज्य में राजनीतिक स्थिरता प्रदान करने की बात की। उन्होंने पीएम को मौनमोहन सिंह का नाम दिया और कहा कि उन्होंने यहां आकर ही अपना मौन तोड़ा। उन्होंने उनके इस मौन तोड़ने पर आश्चर्य भी जताया।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें अफसोस होता है कि पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने यहां रैली कर एक बार भी महंगाई को रोकने, गरीबी को कम करने जैसे मुद्दों को छुआ तक नहीं। उन्होंने एक बार भी अपनी गलती को नहीं माना जबकि उन्हें ऐसा करना चाहिए। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी संविधान की चिंता नहीं की है बल्कि उसकी धज्जियां उड़ा कर रख दीं। उन्होंने केंद्र सरकार के गैस सिलेंडरों को लेकर लिए गए फैसले पर भी चुटकी ली।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh